Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में दिन-प्रतिदिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। आए दिन जिले में चोर और बदमाशों की हिम्मत और हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा सख्त कदम ना उठाने का यह नतीजा है कि जिले में दिनदहाड़े लूटपाट और गोलीबारी हो रही है। बीते बुधवार की देर रात की ही बात है। दो बदमाशों ने घर जा रहे एक व्यापारी को गोली मारकर उससे कैश से भरा बैग लूट लिया और वहां से फरार हो गए। हादसा शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी के पास बताया जा रहा है। बता दें कि गोली की आवाज सुनते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत ही पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है और हालत बिगड़ने पर व्यापारी को जौलीग्रांट रेफर किया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। क्षेत्र में गोली मारकर लूटपाट की घटना के बाद से स्थानीय लोगों के बीच में दहशत पसर गई है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।