केदारनाथ के लिए शुरू होने वाली है हेलीकॉप्टर सेवा, 2 मिनट में पढ़िए पूरी डिटेल

हेली सेवा शुरू करने की चल रही है तैयारी, इस दिन से केदारनाथ में शुरू होगी हेली सेवा
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Kedarnath Helicopter: Helicopter service to start soon in Kedarnath
Image: Helicopter service to start soon in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: प्रदेश में नामात्र के कोरोना केसों के बीच सब कुछ एक बार फिर से पटरी पर लौटता हुआ दिखाई दे रहा है। सब कुछ फिर से संचालित किया जा रहा है। इसी बीच चार धाम यात्रा के संचालन को लेकर हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया। चार धाम यात्रा के शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए परसों एक सुखद खबर सामने आई। चार धाम यात्रा पर से बीते गुरुवार को कोर्ट ने रोक हटा दी है। जी हां, उत्तराखंड में आज से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। चार धाम यात्रा के संचालन के साथ ही हेली सेवा के संचालन की भी तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि हर वर्ष चार धाम की यात्रा पर बूढ़े, महिलाएं और बच्चे भी जाते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए और यात्रा को सुगम और आसान बनाने के लिए हेली कंपनियां श्रद्धालुओं को हेली सेवा प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए गाइडलाइन जारी, 2 मिनट में पढ़िए
इस वर्ष चार धाम यात्रा पर रोक लगने के कारण केदारनाथ में हेली सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। इस बार नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने मार्च में ही केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का टेंडर पूरा करते हुए मई में टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू की थी। शुरुआत के एक सप्ताह में ही 11 हजार से अधिक लोगों ने धाम के लिए एडवांस में टिकट ले भी लिए थे। लेकिन कोविड के कारण यात्रा प्रारंभ न होने पर उकाडा को सभी यात्रियों को रकम वापस लौटानी पड़ी। अब जब कोर्ट ने यात्रा पर से रोक हटा दी है तो उकाडा एक बार फिर से हेली सेवा शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए उकाडा जल्द ही सभी नौ ऑपरेटर की मीटिंग भी करने जा रहा है। इसके बाद ही यात्रा प्रारंभ हो सकेगी। उकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश मेहता के मुताबिक सामान्य तौर पर बरसात के दौरान हेली सेवा बंद रहती है, मानसून के बाद अक्तूबर में ही हेली सेवा फिर प्रारंभ होती है। इस बार भी अक्तूबर प्रथम सप्ताह तक हेलीसेवा प्रारंभ हो सकती है।