Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबर्दस्त उत्साह है। यात्रा शुरू होने से तीर्थ पुरोहित, पूजन सामग्री विक्रेता, होटल व्यवसायी और वाहन चालक समेत अन्य कारोबारियों का कारोबार चलने लगा है। केदारनाथ धाम के पड़ावों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इनकी सुविधा के लिए जल्द ही हेली सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैदल चलने में असमर्थ यात्रियों को एक अक्टूबर से हेली सेवा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने तैयारियां कर ली है। नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को हेली सेवा शुरू करने के बारे में प्रस्ताव भेजा गया है। हेली सेवा शुरू होने से उन यात्रियों को बड़ा फायदा होगा, जो केदारनाथ जाना चाहते हैं, लेकिन चलने-फिरने में असमर्थ होने की वजह से लाचार हैं। इनकी सुविधा के लिए 1 अक्टूबर से हेली सेवा शुरू की जाएगी। हेली सेवा से जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हर दिन 200 ई-पास जारी किए जाएंगे। नागरिक उड्डयन विभाग तैयारियों में जुटा है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों को हेली सेवा शुरू करने की अनुमति दी गई है। हेली सेवा का संचालन करने से पहले डीजीसीए की ओर से तीनों स्थानों के हेलीपैड पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जाएगा। आगे पढ़िए