उत्तराखंड में स्कूल खुलते ही बड़ी खबर..कोरोना पॉजिटिव मिला छात्र, स्कूल 3 दिन के लिए बंद

बागेश्वर से एक बड़ी खबर है। बागेश्वर के जूनियर हाई स्कूल बिलौना मैं एक छात्र कोरोनावायरस संक्रमित मिला है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Bageshwar coronavirus school: Student found coronavirus positive in bageshwar
Image: Student found coronavirus positive in bageshwar

बागेश्वर: हालांकि उत्तराखंड में कोरोनावायरस का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है लेकिन अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। हमारी एक छोटी सी गलती कई लोगों का जीवन खतरे में डाल सकती है। इस बात का ध्यान भी रखें और सतर्क भी रहे पुलिस कोरोनावायरस का असर खत्म होते ही उत्तराखंड में स्कूल और कॉलेज को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बीच बागेश्वर से एक बड़ी खबर है। बागेश्वर के जूनियर हाई स्कूल बिलौना मैं एक छात्र कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। दरअसल छात्र को कुछ वक्त से जुखाम और बुखार की शिकायत थी। जब छात्र की जांच कराई गई तो वह कोरोनावायरस संक्रमित मिला और इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है और उच्च अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दे दी गई है। स्कूल परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है और साथ ही बाकी छात्रों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल स्कूल को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। हमारी आप से अपील है कि कोरोनावायरस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है इसलिए सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नदी में डूब रही बेटी को बचाने गए पिता..बेटी बच गई, पिता की मौत