केदारनाथ से चुनावी बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी? PMO से भेजे गए IAS मंगेश घिल्डियाल

4 अक्टूबर के बाद नरेंद्र मोदी आ सकते हैं केदारनाथ, पीएम की टीम धाम का निरीक्षण करने आज पहुंची उत्तराखंड-
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Pm modi Kedarnath: PM modi may visit Kedarnath soon
Image: PM modi may visit Kedarnath soon

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए हर राजनीतिक पार्टी अपनी तरफ से तैयारियों में जुट चुकी है। भारतीय जनता पार्टी भी चुनावों की जोरदार तैयारियां कर रही हैं। विधानसभा चुनाव के कारण उत्तराखंड में सियासी सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी अक्टूबर में केदारनाथ का दौरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि केदारनाथ में हाल ही में कुछ अहम विकास कार्य हुए जिस का जायजा लेने प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम केदारनाथ पहुंची है, जिसके अंदर आईएस मंगेश घिल्डियाल समेत अन्य अफसर शामिल हैं। पीएमओ के सलाहकार भास्कर खुल्बे समेत आईएएस मंगेश घिल्डियाल और अन्य अफसर केदारनाथ पहुंचे हैं और यह टीम गुरुवार दोपहर 12 बजे तक यहां के कार्यों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार, आ रहे हैं ये दिग्गज
बताया जा रहा है कि 6 अक्टूबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरे पर आ सकते हैं। उनका यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी बेहद अहम साबित होगा। आपको बता दें कि आने वाले अक्टूबर माह में बीजेपी के कई दिग्गज उत्तराखंड का दौरा करेंगे जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे। वहीं 16 और 17 अक्टूबर को अमित शाह देहरादून और हरिद्वार के दौरे पर आएंगे। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि 4 अक्टूबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। पीएम मोदी का यह दौरा केदारनाथ धाम के नवनिर्माण के लिहाज से भी अहम हो सकता है। बता दें कि केदारनाथ में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पीएमओ की टीम पहुंची है। ऐसे में इसकी पूर्ण संभावनाएं हैं कि पीएम मोदी भी केदारनाथ जल्द आ सकते हैं।