उत्तराखंड: PMO से भास्कर खुल्बे, मंगेश घिल्डियाल पहुंचे बदरी-केदार..अब PM का इंतजार

प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे और आईएएस मंगेश घिल्डियाल दर्शन को पहुंचे श्री बदरी- केदार
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kedarnath mangesh ghildiyal: Bhaskar khulbe and mangesh ghildiyal in Kedarnath badrinath
Image: Bhaskar khulbe and mangesh ghildiyal in Kedarnath badrinath

रुद्रप्रयाग: देश‌ के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 8.45 बजे श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हेलीपैड पर पहुंचने पर केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड, जिला पुलिस- प्रशासन ने उनकी अगवानी एवं स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि कल भाष्कर खुल्बे योगनगरी ऋषिकेश में प्रवास कर मां गंगा आरती में शामिल हुए। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल भी केदारनाथ पहुंचे। हेलीपैड से वह मंदिर हेतु रवाना हुए उनकी ओर से केदारनाथ धाम के पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ जी का रूद्राभिषेक पाठ किया तथा देश के खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम में निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया। तथा पुनर्निर्माण कार्यों हेतु प्रदेश सरकार की सराहना भी की। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - केदारनाथ से चुनावी बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी? PMO से भेजे गए IAS मंगेश घिल्डियाल
इस अवसर पर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल, केदार सभा से उमेश‌पोस्ती, देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल आदि मौजूद रहे। इसके पश्चात करीब सवा 11बजे श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गये। जोशीमठ से वह सड़क मार्ग से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ धाम पहुंच कर भाष्कर खुल्बे ने जिला प्रशासन एवं यात्रा मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी से मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की जानकारी लीऔर देश के सीमांत पर्यटन ग्राम माणा का भी भ्रमण किया। तथा भगवान बदरीविशाल जी क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी महाराज मंदिर, श्री गणेश गुफा, श्री ब्यास गुफा मंदिर, श्री सरस्वती नदी भीम पुल पहुंचकर दर्शन किये। भाष्कर खुल्बे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचेंगे। श्री बर्ह्मकपाल भी जायेंगे..प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल देवस्थानम बोर्ड के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,भाष्कर डिमरी, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।