केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानिए पूरा प्रोसीजर

1 अक्टूबर से केदारनाथ में हेली सेवाओं का संचालन शुरू, आज से कराएं हेली पैड की ऑनलाइन बुकिंग, जानिए क्या है पूरा प्रोसीजर-
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kedarnath helicopter booking: Helicopter booking for Kedarnath starts
Image: Helicopter booking for Kedarnath starts

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हेली सेवा के संचालन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। आज से हेली सेवा के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। जी हां, आज से आप हेली सेवा के लिए बुकिंग कर सकते हैं। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने इस बात की पुष्टि की है। युकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि 28 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी और आने वाली एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ( युकाडा) ने हेली सेवा के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले वर्ष कोविड के कारण हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाया था। पिछले वर्ष एडवांस बुकिंग करने के बाद अचानक ही दूसरी लहर ने दस्तक दे दी थी जिसके बाद हेली सेवा के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। मगर अब जब सब कुछ सामान्य हो रहा है और कोरोना भी नियंत्रण में है ऐसे में केदारनाथ धाम में हेली सेवाओं का संचालन फिर से शुरू होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून लाने की तैयारी, शुरू हुआ काम
एक अक्तूबर से हेली सेवा शुरू हो जाएगी. तीर्थयात्री बुकिंग के लिए http://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने 18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू कर दी थी। यात्रा शुरू करते ही हेली सेवाओं के संचालन की तैयारियां भी होने लगीं। मई में चारों धामों के कपाट खुलने से पहले ही यूकाडा ने हेली सेवा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली थीं।गुप्तकाशी, सिरसा, फाटा हेलीपैड से हेली सेवाओं का संचालन किया जाना है। इस वर्ष मार्च में ही हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई थी। करीब 1100 तीर्थ यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग भी करा ली थी, लेकिन चारधाम यात्रा पर रोक होने के चलते बुकिंग को रद्द कर सभी यात्रियों के पैसे वापस कर दिए गए।