Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: डॉग लवर्स के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपके घर में तीन से ज्यादा कुत्ते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुत्ता पालने वालों के लिए नया नियम बन गया है। इसके तहत किसी को अधिकतम दो या तीन कुत्ते पालने की ही परमिशन मिलेगी। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। निगम बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही नियम लागू हो जाएगा। शहर में पालतू कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए नगर निगम नया नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है। एक सर्वे के अनुसार शहर में इस वक्त करीब 35 हजार पालतू कुत्ते हैं। जबकि लाइसेंस सिर्फ 980 कुत्तों के लिए जारी हुए हैं। सैर पर जाते वक्त कुत्ते जगह-जगह गंदगी करते हैं। दूसरे लोगों पर गुर्राते भी हैं। पड़ोसियों के यहां मेहमान आते हैं तो कुत्तों की वजह से असहजता होती है। पिछले दिनों निगम की टीम को सर्वे के दौरान पता चला कि कई घरों में 2-3 नहीं बल्कि 8 से दस कुत्ते पाले गए हैं।