7 अक्टूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं पीएम मोदी, जानिए क्या है कार्यक्रम

सात अक्टूबर प्रधानमंत्री मोदी ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और वर्चुअल माध्यम से देश भर के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे.
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Pm modi visit uttarakhand: Pm modi to visit uttarakhand in 7 October
Image: Pm modi to visit uttarakhand in 7 October

ऋषिकेश: चुनावी साल में प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है की अपने एक दिनी दौरे में उत्तराखण्ड़ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य को विशेष पैकेज के रूप में नई सौगात दे सकते हैं. आपको बता दें कि PM नरेन्द्र मोदी इसी सात अक्टूबर को राज्य के दौरे पर रहेंगे,इस खबर के बाद एक और बड़ी खबर यह है कि यह दौरा चुनावी दौरा नहीं होगा बल्कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिहाज़ से पीएम मोदी नवंबर में एक बार फिर उत्तराखण्ड़ आएंगे. और उस दौरान प्रधानमंत्री चुनावी लिहाज़ से जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही, उत्तराखंड के लिए किसी बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा भी कर सकते हैं. बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने सात अक्टूबर के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि इस दौरान क्या-क्या प्रोगाम रहेगा, ये अभी पूरी तरह फिक्स नहीं है. लेकिन प्रधानमंत्री का सात अक्टूबर को ऋषिकेश आने का कार्यक्रम तय हो चुका है.

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: क्यारकुली गांव की महिलाओं ने पानी बचाया, होम स्टे बनाए..PM ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले सात सालों में यानी प्रधानमंत्री रहते हुए जब भी उत्तराखंड दौरे पर आए, केदारनाथ अवश्य गए. प्रधानमंत्री का केदारनाथ से विशेष लगाव रहा है. केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग भी वह खुद करते रहे हैं. लेकिन वह इस बार केदारनाथ दर्शन करने जाएंगे या नहीं, अभी यह तय नहीं हुआ है. हालांकि सरकार के स्तर पर केदारनाथ में तैयारियां हो रही हैं, लेकिन अभी PM का बाबा केदार के दर्शन का कोई कार्यक्रम नहीं है. फ़िलहाल जो प्रस्तावित कार्यक्रम है, उसके तहत प्रधानमंत्री मोदी ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और वर्चुअल माध्यम से देश भर के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा अभी उनका कोई कार्यक्रम नहीं है.