Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में लुटेरी दुल्हन निकाह के 10 दिन बाद जेवर, नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति अब थाने के चक्कर लगा रहा है। उसने दरगाहपुर निवासी युवती और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना लक्सर की है। यहां सुल्तानपुर में पीड़ित नूर मोहम्मद अपने परिवार के साथ रहता है। नूर मोहम्मद ने बताया कि इसी साल दरगाहपुर के व्यक्ति ने लक्सर के लक्सरी मौहल्ले में अपने परिचित परिवार की युवती से उसकी शादी कराने का वादा किया था। नूर मोहम्मद को लड़की दिखाई गई। उसे देख नूर मोहम्मद निकाह के लिए तैयार हो गया। नूर मोहम्मद के जाल में फंसते ही आरोपियों ने लड़की के लिए गहने और कपड़े बनवाने के नाम पर पीड़ित से 90 हजार रुपये ले लिए। बाद में खड़ंजा कुतुबपुर की मस्जिद में दोनों का निकाह हुआ और पति-पत्नी सुल्तानपुर चले गए।