Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार ने नर्स को थप्पड़ जड़ दिया। तीमारदार ने नर्स को बुरी तरह धक्का भी दिया, जिससे नर्स का सिर दीवार से जा टकराया। नर्स के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रुड़की की है। यहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर चौक स्थित विनय विशाल अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने किसी बात पर नर्स के साथ मारपीट कर दी। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल का स्टाफ मौके पर जमा हो गया। अस्पताल प्रबंधन को मामले की सूचना दी गई। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पीड़ित नर्स का नाम रुचि सैनी है।