Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपने विचार रखते रहते हैं जिन की वजह से वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कह दिया है जिस वजह से वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि आजतक से लेकर एबीपी न्यूज़, सभी ने उन्हें 2022 में मुख्यमंत्री पद का सबसे लोकप्रिय चेहरा बताया है। हरीश रावत ने कहा है कि 2017 की हार के बाद कई राजनैतिक व्यंगों ने उनके दिल में छेद कर दिए थे। मगर मुझको सबसे लोकप्रिय बताकर मेरे सभी घाव भर चुके हैं। उन्होंने फेसबुक पर कहा कि राज्य को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो काफल और काले भट्ट का महत्व समझता हो। साथ ही उस व्यक्ति के अंदर मंडुवे और गन्ने का समन्वित संगीत तैयार करने की क्षमता भी होनी चाहिए।