Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप देहरादून में घर बनाने का सपना देख रहे हैं. वहां बसने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जमीन खरीदते वक्त सतर्क रहें. ऐसा ना हो कि भूमाफिया दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर आपकी मेहनत की कमाई पर सेंध लगा दें. तो अगर आप भी देहरादून में बसने का सपना देख रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि यहां एक सेना की मेजर के साथ जो हुआ वो आपके साथ भी हो सकता है. बता दें की प्लाट दिलाने के नाम पर भूमाफिया ने सेना की मेजर से साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए. अब पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. पीड़ित का नाम बबीता चंदोला है, और वो कैंट के मिलिट्री अस्पताल में मेजर के पद पर तैनात हैं बबीता चंदोला ने कैंट कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2019 में फुलसैनी गांव में एक प्लाट खरीदने के लिए उम्मेद सिंह नेगी निवासी छोटा भारूवाला क्लेमेनटाउन से सौदा तय किया था.