केदारनाथ में बेसुध हुई महिला, मृत समझकर छोड़ गए साथी..पुलिस कर्मियों ने दी नई जिंदगी

केदारनाथ में बेसुध पड़ी मिली।छत्तीसगढ़ की बुजुर्ग श्रद्धालु महिला, पुलिस देवदूत बनकर आई सामने, महिला को कराए धाम के दर्शन
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kedarnath old woman: Police helps elderly women in Kedarnath
Image: Police helps elderly women in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा की अनुमति मिलने के बाद से ही यात्रा पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करने उत्तराखंड आ रहे हैं। केदारनाथ ... साक्षात भोलेनाथ का धाम। यहां देश के कोने कोने से कई वृद्ध भी दर्शन के लिए आते हैं। अब तक यात्रियां का आंकड़ा भी 30 हजार के पार हो चुका है। जिला प्रशासन और पुलिस पर भी काफी दबाव देखने को मिल रहा है। पुलिस दिनरात श्रद्धालुओं की मदद कर रही है। मित्र पुलिस की ओर से तीर्थयात्रियों की हरसंभव मदद की जा रही है। हाल ही में पुलिस देवदूत बनकर सामने आई और धाम में दर्शन करने आई एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई। छत्तीसगढ़ की एक वृद्धा साथियों के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए आई थी। पता नहीं कैसे वो बेहोश होकर वहां गिर पड़ी। अनुमान है कि उसके साथी उसे मृत समझकर वहीं छोड़कर चले गए होंगे। वो तो एक होटल के स्वामी ने वृद्धा को बेहोश देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वृद्धा का उपचार कराया और वृद्धा को मंदिर के दर्शन भी कराए। इसके बाद उसे सकुशल घर भी भिजवा दिया। बता दें कि महिला बेसुध अवस्था में मिली थी।पुलिस के जवानों ने उसको स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उपचार के बाद महिला को उसके घर भी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: स्कूल में छात्र पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षकों ने बरसाए 40 डंडे
चलिए आपके पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। केदारनाथ धाम में एक होटल स्वामी ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनके होटल के सामने एक बुजुर्ग महिला बेसुध अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लिया और चौकी प्रभारी मंजुल रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने महिला को केदारनाथ स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया और उसको होश में लाया गया। महिला की पहचान 71 वर्षीय बाई पटेल के रूप में हुई है जो कि छत्तीसगढ़ के निवासी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ केदारनाथ धाम में छत्तीसगढ़ से दर्शन के लिए आई थी और अचानक ही बेहोश हो गई। उसके साथी उसको मृत समझकर शायद वहीं पर छोड़ कर चले गए। पुलिस की टीम ने महिला को केदारनाथ मंदिर के दर्शन कराए और महिला को त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग लाया गया जहां से वृद्ध महिला यात्री को बस में बैठाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वृद्ध महिला यात्री ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।