उत्तराखंड में कोरोना का खतरा टला नहीं, 1 ही गांव में 7 लोग पॉजिटिव

जीआईसी  रातीघाट में पिछले दिनों 4 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब इन बच्चों के परिजनों समेत कुल 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital coronavirus: 7 people coronavirus positive in nainital Hali village
Image: 7 people coronavirus positive in nainital Hali village

नैनीताल: कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर लोगों की सतर्कता जरूर कम हो गई है, सावधानी कम हो गई है। नतीजा, पहाड़ में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, दूसरे लोगों में भी संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। डराने वाली ऐसी ही एक खबर नैनीताल से आई है। जहां एक-दो नहीं, पूरे 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मामला हली गांव से जुड़ा है। जहां कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिनों यहां जीआईसी  रातीघाट  में   कई  बच्चे कोरोना  पॉजिटिव  पाये  गये थे। दो स्कूलों में कुल 5 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले थे। एक साथ इतने बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गांव वालों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। अब यहां हली गांव में 7 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  कोरोना  पॉजिटिव  पाये गए सभी   लोग   उन  4   बच्चों   के परिजन   और  संपर्क में  आए लोग  हैं, जो पहले ही पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बीच सड़क पर भीषण हादसे में गुलदार और युवक की मौत
स्वास्थ्य विभाग की देखरेख  में सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। मामला बेहद गंभीर है। कोरोना की भयावहता हम पहले ही देख चुके हैं। कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, लेकिन लोग बेपरवाह बने हुए हैं। सड़कों पर लोग बिना मास्क के घूमते दिखते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं, कोरोना गाइडलाइन के पालन में ढिलाई बरती जा रही है, जिसके गंभीर नतीजे दिखने लगे हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो मंगलवार का दिन प्रदेश के सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंहनगर के लिए राहत भरा रहा। यहां कल एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 15 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 158 पहुंच गई है।