Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कोई न कोई नया वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों जंगल की दुनिया से आया एक ऐसा ही वीडियो देख लोग हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं। वीडियो रामनगर का है, जहां कॉर्बेट नेशनल पार्क में बीते दिनों एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां एक खूंखार बाघ नदी किनारे खड़े हिरणों के झुंड के पास पहुंचा। लगा कि बाघ हमला करने वाला है, लेकिन शायद बाघ का मूड नहीं था। अपना पसंदीदा शिकार सामने होने के बाद भी बाघ ने हमला नहीं किया और हिरणों को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गया। इस नजारे को वहां से गुजर रहे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार की है। कुछ पर्यटक कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आए थे।