Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से प्रमुख ज्योतिर्लिंग। उत्तराखंड में मौजूद इस मंदिर में हर साल हजारों-लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। आमतौर पर भक्त बाबा केदार की ही पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन बाबा केदार के अलावा कोई और भी है, जिनकी पूजा के बिना बाबा केदार की पूजा फल नहीं देती। ये हैं क्षेत्र रक्षक बाबा भैरवनाथ। जब केदारनाथ धाम के कपाट बंद होते हैं और केदारनाथ में कोई नहीं रहता है तो भैरवनाथ ही सम्पूर्ण केदारनगरी की रक्षा करते हैं। बाबा भैरवनाथ का मंदिर केदारनाथ धाम से आधा किमी दूर स्थित है। जो भक्त बाबा केदार के दर्शनों को आते हैं, वो भैरवनाथ के दर्शन भी जरूर करते हैं। जब बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सह डोली ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना होती है तो उससे एक दिन पूर्व भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर के कपाट तो खोले जाते हैं, लेकिन बाबा केदार की आरती और भोग तब तक नहीं लगता है जब तक बाबा भैरवनाथ के कपाट न खोले जाएं।