मोहित बताते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचना हमेशा से उनका जुनून रहा है। वह पिछले दो दशकों से कौन बनेगा करोड़पति में इंट्री के लिए प्रयासरत थे।
-
Komal Negi
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Nainital boy mohit joshi selected for kaun banega karorpati
नैनीताल: कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)। देश के सबसे बड़े क्विज शो में से एक। हर कोई जिंदगी में एक बार इस शो का हिस्सा जरूर बनना चाहता है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहता है, लेकिन चंद खुशनसीब ही ऐसे होते हैं, जिनका ये सपना पूरा हो पाता है। नैनीताल के मोहित कुमार जोशी ऐसे ही खुशनसीब लोगों में से एक हैं। वो जल्द ही केबीसी की हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। सोनी टीवी पर यह एपिसोड 18 और 19 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। मोहित जोशी रामगढ़ ब्लॉक के उमागढ़ के रहने वाले हैं। वो सोमवार और मंगलवार को कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। मोहित जोशी एरीज में कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुनीता जोशी आईटीआई हल्द्वानी में शिक्षिका हैं। जबकि भाई संजय नैनीताल बैंक तथा बहन लता बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: असिस्टेंट कमांडेंट बनी पत्नी, डिप्टी कमांडेंट पति ने किया सेल्यूट
मोहित बताते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचना हमेशा से उनका जुनून रहा है। वह पिछले दो दशकों से कौन बनेगा करोड़पति में इंट्री के लिए प्रयासरत थे। इस नवरात्र में मां दुर्गा के आशीर्वाद से उन्हें मौका मिल ही गया। पांच महीने के अथक प्रयास, कई राउंड में चली विभिन्न प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और इंटरव्यू के बाद उनका अंतिम सौ में चयन हुआ। दस प्रतिभागियों के मध्य हुई फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के बाद वह हॉट सीट पर आने में सफल रहे। मोहित ने बताया कि शूटिंग के दौरान बिग बी ने वादा किया कि वह जल्द ही उत्तराखंड आएंगे। साथ ही उन्होंने एरीज पहुंचकर टेलीस्कोप से अंतरिक्ष के दर्शन करने की भी इच्छा जाहिर की है। ये सचमुच कमाल का अनुभव रहा। केबीसी का यह एपिसोड सोनी टीवी पर 18 और 19 अक्टूबर को रात नौ बजे से प्रसारित होगा।