उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद तबाही, 44 लोगों की मौत.. जानिए कहां कितनी मौत हुई

गढ़वाल और कुमाऊं में भारी बारिश के चलते अब तक 44 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand landslide: Heavy rain in uttarakhand 44 people died
Image: Heavy rain in uttarakhand 44 people died

नैनीताल: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इस वक्त भारी बारिश की वजह से हर जगह तबाही मची हुई है। कई लोगों की मौत की सूचनाएं सामने आ रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के अलग-अलग पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 44 लोगों की मौत हुई है। एक न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक नैनीताल जिले में 30 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर चंपावत जिले में चार, पौड़ी गढ़वाल में तीन, अल्मोड़ा जिले में 5, पिथौरागढ़ में एक और बागेश्वर में एक व्यक्ति की मौत की सूचना सामने आई है। इस वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लगातार भूस्खलन और आपदा की हर अपडेट ले रहे हैं। उधर पहाड़ी जिलों में जिला अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी जिले में तबाही के बाद तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। सरकार द्वारा यात्रियों को चार धाम यात्रा पर न जाने की सलाह दी गई थी। इसके अलावा हेलीकॉप्टर सेवाओं को भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है। खास तौर पर नैनीताल जिले में बारिश की वजह से ज्यादा तबाही देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें - अलर्ट: हरिद्वार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, निचले इलाकों के लोग सावधान रहें