Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बीते दिन आई भारी आपदा ने प्रशासन को भी हिला कर रख दिया है। प्रकृति उत्तराखंड के ऊपर कहर बरसा रही है। एक ओर कई बेगुनाह प्रकृति के इस कहर की बलि चढ़ गए हैं तो वहीं कई लोग बुरी तरह फंसे हुए हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। मगर लोगों की इसी मजबूरी का फायदा उठाने से दुकानदार और होटल एवं ढाबा के संचालक नहीं चूक रहे हैं। दुकानदार एवं होटल ढाबा संचालकों ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा कर उनको लूटना शुरू कर दिया है। ताजा मामला केदारनाथ से सामने आया है। केदारनाथ में हुई मूसलाधार बरसात के बाद वहां पर भी आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और भारी मात्रा में तीर्थयात्री एवं पर्यटक केदारनाथ में फंस गए हैं। जिसके बाद वहां मौजूद होटल एवं रेस्टोरेंट के संचालक आपदा में फंसे लोगों को लूटने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक वहां फंसे यात्रियों से 50 रुपए की खाने की थाली के बदले उनसे 500 रुपए की राशि वसूल की जा रही है।इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऐसे दुकानदारों के ऊपर सख्त कार्यवाही के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने केदारनाथ में फंसे यात्रियों से वहां स्थित होटलों एवं रेस्टोरेंट वालों द्वारा खाने के लिए अधिक धनराशि वसूलने पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को उनके खिलाफ कार्यवाही के सख्त निर्देश दे दिए हैं। आगे पढ़िए