Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: मौसम में सुधार होते ही चारधाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। खासकर बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को शाम चार बजे तक धाम में 10750 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। देर शाम तक मंदिर परिसर में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। अब चारधाम यात्रा अंतिम पखवाड़े में पहुंच चुकी है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है। जीएमवीएन की साइट पर 31 अक्टूबर तक एक भी टिकट उपलब्ध नहीं है। उधर ऑफलाइन टिकटों की खरीद के लिए हेलीपैड पर भीड़ लगी हुई है। बता दें कि 6 नवंबर को भैयादूज के दिन सुबह छह बजे केदारनाथ के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले श्रद्धालु किसी तरह बाबा के दर्शन कर लेना चाहते हैं। खराब मौसम और बंद सड़कें भी श्रद्धालुओं को धाम पहुंचने से नहीं रोक पा रहीं। इस साल यात्रा के शुरुआती साढ़े चार महीने यात्रियों को कोविड के कारण धाम जाने की इजाजत नहीं मिल पाई थी। इसलिए अब अंतिम दो सप्ताह के लिए हेली टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है।