केदारनाथ में लड़की के कपड़ों को लेकर मचा बवाल..देखिए वीडियो

केदारनाथ यात्रा जारी है और इस बीच वहां से एक वीडियो सामने आया है। आप भी देखिए
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Kedarnath girl video viral: Girl video viral from Kedarnath
Image: Girl video viral from Kedarnath

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा लगातार जारी है। केदारनाथ में बर्फबारी भी हुई है जिसका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। इस बीच केदारनाथ से एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, तो कुछ लोग वीडियो को सही बता रहे हैं। दरअसल केदारनाथ धाम में स्थानीय व्यक्ति द्वारा एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें व्यक्ति द्वारा एक लड़की के पहनावे पर सवाल उठाया जा रहा है। स्थानीय नागरिक का कहना है कि केदारनाथ में बर्फ से ठंड पड़ रही है और उसके बाद वह व्यक्ति लड़की के पहनावे पर सवाल खड़े कर रहा है। इसके बाद लड़की अपने साथी के हाथ में दिए हुए जैकेट को पहन लेती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ लोग लड़की के समर्थन में आए हैं तो कुछ लोग लड़की के पहनावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आपका इस बारे में क्या कहना है? वीडियो देखें और कमेंट में जरूर बताएं। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक ही यूट्यूब पर लड़की द्वारा केदारनाथ यात्रा पर वीडियो बनाया गया था जिसे लेकर कई सवाल खड़े किए गए थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के रुद्रपुर में बड़ा हादसा, गैस की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत

  • Youtube सब्सक्राइब करें: