Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच बढ़ रही नजदीकियों से सियासी गलियारों में हलचल मची है। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते थे, लेकिन अब दोनों के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने लगी है। राजनीति के दोनों धुरंधर एक दूसरे से बातचीत करने लगे हैं। 24 घंटे के भीतर पूर्व सीएम हरीश रावत और मंत्री हरक सिंह रावत के बीच दूसरी बार फोन पर बात हुई। पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष हरीश रावत सोमवार को पिटकुल कार्मिकों के धरनास्थल पहुंचे। वहां पिटकुल में काम करने वाले अवर अभियंताओं ने उन्हें अपनी पीड़ा बताई। कर्मचारियों ने बताया कि 102 पदों पर उनकी दावेदारी को रोका गया है। मांगे न मानी गईं तो वो आंदोलन तेज करेंगे।