Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को देहरादून आएंगे। जहां वो बीजेपी के पक्ष में चुनावी वातावरण बनाने के लिए एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड आने वाले हैं। प्रधानमंत्री पांच नवंबर को केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिहाज से मोदी-शाह के इस दौरे को खासा अहम माना जा रहा है। दौरे संबंधी सभी कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए पार्टी जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने से एक दिन पहले पहुंच रहे हैं। केदारनाथ में मोदी पौने चार सौ करोड़ रुपये की लागत के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इसमें आदि शंकराचार्य की समाधि, मंदाकिनी व सरस्वती नदी के तटबंधों पर सुरक्षा दीवार, तीर्थ पुरोहितों के आवास और मंदाकिनी नदी पर बने पुल का लोकार्पण शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 7 अक्टूबर को ऋषिकेश एम्स में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने आए थे। अब वो 5 नवंबर को एक बार फिर उत्तराखंड में होंगे। आगे पढ़िए