..तो पक्का कांग्रेस में जा रहे हैं हरक सिंह रावत? इशारों इशारों में बोले बड़ी बात

हरक बोले कि अगर मुझे कहीं जाना होगा, तो मैं किसी से चर्चा-वर्चा नहीं करूंगा। सीधे चला जाऊंगा। इस मामले में मैं पक्का ठाकुर हूं। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Harak singh rawat congress: Harak singh rawat may join congress
Image: Harak singh rawat may join congress

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बढ़ती नजदीकियों ने बीजेपी को परेशान किया हुआ है। हाल ये है कि डैमेज कंट्रोल के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को देहरादून भेजना पड़ा। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कई मौकों पर बीजेपी संगठन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बीजेपी से नाखुश हरक जल्द ही कांग्रेस में दोबारा वापसी कर सकते हैं। दलबदल की इन चर्चाओं को लेकर काबीना मंत्री हरक सिंह रावत ने अपनी बात रखी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें कहीं जाना होगा, तो वो किसी से चर्चा-वर्चा नहीं करेंगे। बकौल हरक, इस मामले में मैं पक्का ठाकुर हूं। मैं सीधे चला जाऊंगा। हालांकि हरक सिंह रावत ने साफ कहा कि फिलहाल कांग्रेस में जाने का मेरा कोई इरादा नहीं है। मैं पूरी तरह बीजेपी को जिताने की तैयारी में लगा हुआ हूं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में चुनाव से पहले हाईवोल्टेज राजनीति, विजय बहुगुणा के लिए हरक बोले बड़ी बात
हरक सिंह रावत बोले कि हर घंटे, हर मिनट बीजेपी को जिताने पर फोकस किया जा रहा है। इस तरह हरक ने ये तो कहा कि वो बीजेपी के साथ हैं, लेकिन साथ में यह भी जोड़ा कि वैसे यहां गारंटी जीवन की भी नहीं है तो किसी और बात की क्या गारंटी। पिछले दिनों हरक सिंह रावत और कांग्रेस नेता हरीश रावत के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस मुद्दे ने भी खूब तूल पकड़ा। इसे लेकर हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार में मंत्रियों को सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं के भी फोन आते हैं। ऐसे में मैं हरीश भाई का फोन क्यों नहीं उठाऊंगा? मैंने हरीश रावत पर कभी व्यक्तिगत कटाक्ष भी नहीं किया। बता दें कि कुछ दिन पहले तक एक-दूसरे पर हमलावर रहे हरक व हरीश रावत, अब लगातार सार्वजनिक तौर पर फोन पर बातें कर रहे हैं, इसे लेकर बीजेपी सतर्क हो गई है।