रुद्रप्रयाग: केदारनाथ आने वाले यात्रियों को अब कैश की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। यहां एचडीएफसी बैंक ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एटीएम स्थापित कर दिया है। 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस एटीएम की सेवाएं 30 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी। 30 अक्टूबर से उपभोक्ता एटीएम का इस्तेमाल कर कैश निकाल सकेंगे। केदारनाथ में एटीएम मशीन के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बैंक के क्षेत्रीय अधिकारियों से बातचीत कर चुके हैं। एटीएम को गढ़वाल मंडल विकास निगम के समीप लगाया गया है। जिसका फिटिंग कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। केदारनाथ धाम 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, यहां एटीएम लगाना और उसकी मेंटेनेंस आसान नहीं है। इसके लिए खास प्लानिंग की जरूरत है। बीते दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे लेकर बैंक के क्षेत्रीय अधिकारियों से बातचीत की थी।