उत्तराखंड: कांस्टेबल अनिल नेक काम, बुजुर्ग-बेसहारा अम्मा को लिया गोद..कर रहे हैं सेवा

कांस्टेबल अनिल ने एक गरीब-बेसहारा बुजुर्ग महिला को गोद लिया है। महिला के घर में राशन पहुंचाने से लेकर उसकी देखभाल तक की हर जिम्मेदारी कांस्टेबल अनिल उठा रहे हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Haridwar police Constable anil: Uttarakhand police Constable anil helping old homeless women
Image: Uttarakhand police Constable anil helping old homeless women

हरिद्वार: पुलिस को लेकर सबकी अपनी अलग-अलग सोच है। खाकी वर्दी वालों के आपने कई रूप देखे होंगे, कभी अच्छे कभी बुरे। लेकिन हम आज आपको एक ऐसे पुलिस वाले से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने नेक काम से हर किसी का दिल जीत लिया। इनका नाम अनिल है। उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल अनिल">कांस्टेबल अनिल ने एक गरीब-बेसहारा बुजुर्ग महिला को गोद लिया है। महिला के घर में राशन पहुंचाने से लेकर उसकी देखभाल तक की हर जिम्मेदारी कांस्टेबल अनिल उठा रहे हैं। कांस्टेबल अनिल हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात हैं। कुछ समय पहले उन्हें एक वृद्ध विधवा महिला की दयनीय स्थिति के बारे में पता चला। महिला टूटे-खस्ताहाल घर में रह रही थी। रोजी-रोटी का कोई साधन नहीं था। ऐसे मुश्किल वक्त में अनिल ने बुजुर्ग महिला की सेवा करने की ठानी। उन्होंने बुजुर्ग महिला के खस्ताहाल घर की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही ठंड से बचाव के लिए महिला को गर्म कपड़े, कंबल और राशन भी दिया। कांस्टेबल अनिल कोरोना काल में भी लोगों की मदद करने के लिए खूब चर्चित रहे हैं। उस वक्त उन्होंने सुल्तानपुर के गांव अकबरपुर में रहने वाली एक वृद्ध महिला को गोद लिया था। उसकी सेवा की थी। कांस्टेबल अनिल का मिशन समाजसेवा अब भी जारी है। लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं, उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग के दिनेश के हाथ लगा जैकपॉट, वर्ल्ड कप के 1 मैच में जीते 1 करोड़ रुपए