Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: पंजाब की जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद कांग्रेस नेता हरीश रावत प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। उनकी इस सक्रियता से बीजेपी असहज है। बीते दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी शंखनाद के लिए उत्तराखंड आए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी से ज्यादा पूर्व सीएम हरीश रावत पर एक के बाद एक कई हमले किए। अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को खुली बहस की चुनौती भी दे डाली। अब अमित शाह के सवालों पर हरीश रावत ने पलटवार किया है। दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत ने चुनौती दिए जाने के सवाल पर कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। किसी भी स्थान पर वह बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि पद की गरिमा के हिसाब से वह केंद्रीय गृहमंत्री से छोटे हैं, लेकिन कांग्रेस ने जो काम किए हैं उसके आधार पर वह केंद्रीय गृहमंत्री पर भारी पड़ेंगे।