केदारनाथ में पूर्व CM त्रिवेंद्र का घेराव, पुल से आगे बढ़ने नहीं दिया गया..देखिए वीडियो

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को संगम स्थित पुल से आगे नहीं जाने दिया गया। आगे देखिए वीडियो-
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kedarnath protest: Protest against trivendra singh rawat in Kedarnath
Image: Protest against trivendra singh rawat in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: इस वक्त केदारनाथ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल केदारनाथ में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दर्शनों के लिए जा रहे थे। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ जाएंगे और इसे देखते हुए ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ जा रहे थे। इस बीच तीर्थ पुरोहितों और केदारनाथ के हक हुकूक धारियों ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का घेराव कर दिया..पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को संगम स्थित पुल से आगे नहीं जाने दिया गया। तीर्थपुरोहित एवं हक-हकूकधारियों ने इस दौरान खूब नारेबाजी की और उनका जमकर विरोध किया। देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं होने से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों में रोष है। उधर देवस्थानम बोर्ड व एक्ट वापस नहीं होने पर तीर्थ पुरोहितों ने सोमवार को गंगोत्री धाम बंद रखने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: हरीश रावत ने स्वीकारी अमित शाह की चुनौती, दिया खुली बहस का चैलेंज

  • Youtube सब्सक्राइब करें: