रुद्रप्रयाग से केदारनाथ 95 Km दौड़कर PM मोदी से मिलना चाहते हैं ऋषभ मिंगवाल, जानिए वजह

ऋषभ (Rishabh Mingwal Rudraprayag Kedarnath) पीएम मोदी से मिलने के लिए 5 नवंबर को रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक 95 किमी तक की दूरी दौड़कर पूरी करेंगे।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Rishabh Mingwal Rudraprayag: Rishabh Mingwal of Rudraprayag wants to meet PM Modi
Image: Rishabh Mingwal of Rudraprayag wants to meet PM Modi

रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड प्रेम किसी से छिपा नहीं है। केंद्र की मदद से उत्तराखंड के चारों धामों को संवारा जा रहा है, यहां बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। वो समय-समय पर उत्तराखंड आते रहे हैं। 5 नवंबर को नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड में होंगे। यहां वो बाबा केदार के दर्शन करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है, इनमें रुद्रप्रयाग के ऋषभ मिंगवाल (Rishabh Mingwal Rudraprayag Kedarnath) भी एक हैं। ऋषभ ने पीएम से मुलाकात के लिए खास प्लानिंग की है। ऋषभ पीएम मोदी से मिलने के लिए 5 नवंबर को रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक 95 किमी तक की दूरी दौड़कर पूरी करेंगे। ऐसा करने के पीछे खास वजह है। दरअसल ऋषभ मिंगवाल खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताना चाहते हैं। इसलिए ऋषभ ने पीएम से मुलाकात के लिए रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक की दूरी दौड़कर तय करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें - केदारनाथ पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री सारा और जाह्नवी..देखिए तस्वीरें
ऋषभ मिंगवाल (Rishabh Mingwal Rudraprayag Kedarnath) अगस्त्यमुनि ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोठगी के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में खेलों के विकास के लिए अच्छी पहल की है। वे खिलाड़ियों से सीधे बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। ऋषभ खेलों के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने बीते दिनों जिले में 82 किमी लंबी एकता दौड़ 8 घंटे 42 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आपको बता दें कि 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में दर्शन कर आदि गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम दो घंटे तक धाम में रहेंगे। इस दौरान वे जनता को भी संबोधित करेंगे।