उत्तराखंड: घर के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 कॉल गर्ल समेत 5 लोग गिरफ्तार

खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर (Call girl arrested in Kashipur) से आई है। काशीपुर में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में 4 कॉल गर्ल समेत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kashipur Call Girl Arrested: Call girl arrested in Govind Nagar Kashipur of Udham Singh Nagar
Image: Call girl arrested in Govind Nagar Kashipur of Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में देह व्यापार की खबरें अब ज्यादा आने लगी हैं। खासतौर पर शहरी क्षेत्रों देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, हल्द्वानी से आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। कुल मिलाकर कहें तो अब उत्तराखंड में भी जिस्मफरोशी का धंधा फल-फूल रहा है। अब ताज़ा खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर () से आई है। काशीपुर (Call girl arrested in Kashipur) में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में 4 कॉल गर्ल समेत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक घर के भीतर धड़ल्ले से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। इसके अलावा मामले में मकान स्वामी तथा उसकी पत्नी को भी अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस को खबर मिली थी कि काशीपुर के जसपुर मार्ग स्थित गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से 4 कॉल गर्ल गिरफ्तार की गई। इसके अलावा 5 व्यक्ति भी पकड़े गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोड़े ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से जसपुर रोड स्थित गोविंदनगर कॉलोनी सरबरखेड़ा में जिस्मफरोशी का धंधा करने की शिकायतें मिल रही थी। ये धंधा दानिश पुत्र तैमूर हुसैन निवासी गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा के निवास पर चल रहा था। मौके से देह व्यापार से संबंधित 6950 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी..देखिए वीडियो