जय श्री केदार: दिवाली से पहले दुल्हन की तरह सजी केदारपुरी..देखिए 4 खूबसूरत तस्वीरें

दिवाली से पहले बाबा केदारनाथ (Kedarnath Dham Diwali) का धाम फूलों की तरह सज गया है। देखिए खूबसूरत तस्वीरें (सौजन्य-I love my uttarakhand sanskriti)
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Kedarnath Dham Latest Photos: Latest Photos of Kedarnath Dham Diwali Utsav
Image: Latest Photos of Kedarnath Dham Diwali Utsav

रुद्रप्रयाग: दिवाली के मौके पर केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham Diwali) को कई कुंतल फूल-मालाओं से सजाया गया है। फूल-मालाओं से सजने के बाद बाबा केदारनाथ मंदिर की भव्यता और भी बढ़ गई है। आज भी भारी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंचे। आपको ये भी बता दें कि केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने की तैयारियां भी शुरू हो रही हैं। उधर 5 नवंबर को पीएम मोदी भी केदारनाथ धाम आ रहे हैं। दीपावली और कपाट बंद होने के लिए केदारनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। प्रशासन और देवस्थानम बोर्ड की तरफ जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सरोबार करने के साथ ही 10 कुंतल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर और मंदिर के चारों तरफ घी के दीए जलाए जाएंगे। आगे देखिए तस्वीरें

  • सज रहे हैं बाबा केदार

    Latest Photos of Kedarnath Dham Diwali Utsav
    Pic: 1/ 4
    Image: Latest Photos of Kedarnath Dham Diwali Utsav

    साथ ही मंदिर परिसर के मध्य में भव्य रंगोली भी बनाई जाएगी। मंदिर को रंग-बिरंगे झालर से भी सुशोभित किया जाएगा।

  • कई कुंतल फूल लगे

    Latest Photos of Kedarnath Dham Diwali Utsav
    Pic: 2/ 4
    Image: Latest Photos of Kedarnath Dham Diwali Utsav

    उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी ने मंदिर की सजावट और मूलभूत व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

  • दिवाली पर होगा दीपोत्सव

    Latest Photos of Kedarnath Dham Diwali Utsav
    Pic: 3/ 4
    Image: Latest Photos of Kedarnath Dham Diwali Utsav

    गढ़वाल मंडल विकास निगम को पड़ावों और केदारनाथ (Kedarnath Dham Diwali) में 40 से अधिक अतिरिक्त टेंट लगाने को कहा गया है।

  • फूलों से सजे महादेव

    Latest Photos of Kedarnath Dham Diwali Utsav
    Pic: 4/ 4
    Image: Latest Photos of Kedarnath Dham Diwali Utsav

    पीएम मोदी के उत्तराँखड दौरे को लेकर ये भी कहा गया कि उनका ये दौरा काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। और पहाड़ों को पीएम कई सौगात देने वाले है।