उत्तराखंड: होटस में चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 कॉल गर्ल और पति-पत्नी गिरफ्तार

होटल में हो रहा था सैक्स रैकेट (Udham Singh Nagar Call girl arrested) का संचालन, पति-पत्नी समेत 6 युवक-युवतियां गिरफ्तार...पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
udham singh nagar call girl arrested: Call girl arrested in hotel in Udham Singh Nagar
Image: Call girl arrested in hotel in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: सख्त नियम कानून के बावजूद भी उत्तराखंड में जिस्मफरोशी का धंधा फलफूल रहा है। लोग धड़ल्ले से सेक्स रैकेट संचालित कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही कर रही है। यूएसनगर (Udham Singh Nagar Call girl arrested) में बीते दिन पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने शहर के एक होटल में छापा मारकर 3 युवकों और 3 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट चलाए जाने का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। बता दें कि इस पूरे मामले में होटल संचालक पति-पत्नी का भी कनेक्शन दिखाई दिया है। दरअसल सभी युवक एवं युवतियों को होटल के संचालकों ने ही अपने होटल में एंट्री दी। पूछताछ के दौरान होटल संचालक पकड़े गए युवक-युवतियों की होटल में एंट्री के कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने होटल संचालक पति-पत्नी को भी हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें - देहरादून: सेक्स रैकेट चला रहे थे पति-पत्नी, स्पा सेंटर की आड़ में खोला जिस्म का 'बाजार'
एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल की प्रभारी बसंती आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके आधार पर पुलिस ने बिना देरी के कार्यवाही करते हुए छापेमारी की गई और छापेमारी के दौरान तीन युवक युवतियों को होटल के कमरों से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया गया है। इसी साथ ही जब उन्होंने होटल स्वामी पति-पत्नी से पूछताछ की तो वे युवक युवतियों को होटल में कमरा देने के कोई साक्ष्य नहीं दिखा पाए जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूला और अवैध तरीके से सैक्स रैकेट (Udham Singh Nagar Call girl arrested) उनके होटल में संचालित करने की बात भी कबूली जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए अनैतिक कार्य करवाने के मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।