उत्तराखंड: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर..मां-पिता-बेटा-बेटी की हालत गंभीर

एक बार फिर से उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
haridwar luxor bike news: Vehicle hit the bike in Haridwar Laksar
Image: Vehicle hit the bike in Haridwar Laksar

हरिद्वार: उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ते हादसे से हर दिन कोई न कोई असमय ही मौत के मुंह में समा रहा है। सवाल ये है कि आखिर इन हादसों पर लगाम कैसे लगेगी? एक बार फिर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ये हादसा हरिद्वार में हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को भीषण टक्कर मार दी। बाइक पर मां-पिता और दो मासूम बच्चे सवार थे। चारों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को लक्सर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां से फर्स्ट एड के बाद डॉक्टरों ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसा लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर उद गांव के पास हुआ। पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ कही जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायलों को लक्सर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टर का कहना है कि सभी घायल दाबकी गांव के रहने वाले हैं, जो भैया दूज पर रिश्तेदारी में हरिद्वार जा रहे थे। तभी उद गांव के पास वे हादसे का शिकार हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.
यह भी पढ़ें - अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 1 मौत..11 लोग घायल