Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड देह के सौदागरों के निशाने पर है। पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा कर रही है, आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर भी ये काला धंधा रुक नहीं रहा। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर (call girls arrested in Nanakmatta) का है। जहां पुलिस ने नानकमत्ता में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 8 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में 5 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। मौके से 8 मोबाइल और हजारों की नगदी बरामद हुई। आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हैरानी वाली बात ये है कि सेक्स रैकेट का संचालन एक महिला कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला, उसकी बेटी और बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला और उसकी बेटी सेक्स रैकेट चला रही थी। वहीं महिला का बेटा ग्राहक ढूंढकर लाता था। मामला प्रतापपुर चौकी क्षेत्र का है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को यहां पिपलिया पिस्तौर स्थित एक घर में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी।