नैनीताल: खेत में काम कर रहे युवक पर झपटा गुलदार, गांव वालों की वजह से बची जान

खेत में धान काट रहे युवक पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद गांव में दहशत है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Tanda Udaipur Chopra Village Leopard: Leopard attack on youth in nainital Tanda Udaipur Chopra
Image: Leopard attack on youth in nainital Tanda Udaipur Chopra

नैनीताल: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रह रहे लोग गुलदार के आतंक के साए में जीने को मजबूर हैं। पौड़ी से लेकर पिथौरागढ़ तक ऐसा कोई जिला नहीं जहां गुलदार के हमले की घटनाएं न हो रही हों। लोग डरे हुए हैं। ताजा मामला नैनीताल के रामनगर का है। जहां खेत में धान काट रहे युवक पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम टांडा उदयपुर चोपड़ा गांव की है। जहां युवक खेत में धान काट रहा था। तभी घात लगाए गुलदार ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख गुलदार वहां से भाग गया। बाद में लहूलुहान अली हसन को परिजन अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से गांव में दहशत है, लोग डरे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की। वहीं क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती चहलकदमी को देखते हुए वन विभाग ने उच्चाधिकारियों से उसे पकड़ने की अनुमति मांगी है। वन अधिकारियों ने कहा कि अनुमति मिलते ही गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजड़ा लगा दिया जाएगा। गांव में गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: हाथी ने एक झटके में तबाह की दुकान, बेसहारा महिला के सामने रोज-रोजी का संकट