Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊपर छठ पूजा पर अवकाश देने के बाद कई तीखे तंज कसे जा रहे थे। लोगों का कहना था कि जब छठ पूजा पर छुट्टी मिल सकती है तो उत्तराखंड के पारंपरिक त्यौहारों पर छुट्टी क्यों नहीं हो सकती। इसके बाद बीते बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास पर सीएम धामी ने राजकीय अवकाश घोषित किया है। सीएम धामी के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दिल से स्वागत किया है। जहां एक ओर सभी इस फैसले से खुश दिखाई दे रहे हैं वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat Igaas) ने इसपर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि यह सामान्य बात है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 14 नवंबर को ईगास पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। छठ पर्व पर अवकाश देने के बाद से ही सीएम से ये मांग हो रही थी कि उत्तराखंड के लोकपर्वों पर भी छुट्टी घोषित करें, जिसके बाद सीएम ने जनमानस की मांग का सम्मान करते हुए ईगास पर्व पर अवकाश घोषित किया है।
यह भी पढ़ें - बधाई: उत्तराखंड में ईगास पर्व के दिन अवकाश घोषित, ऐसा पहली बार हुआ है