Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बग्वाल (Egas Bagwal Monday Holiday Uttarakhand) के 11 दिन बाद लोकपर्व इगास मनाने की परंपरा है। पहाड़ की लोक संस्कृति से जुड़े इगास पर्व के दिन घरों की साफ-सफाई के बाद मीठे पकवान बनाए जाते हैं, देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। उत्तराखंड सरकार ने इस साल पहाड़ के इस लोकपर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, हालांकि सरकार के इस फैसले पर राजनीति भी शुरू हो गई। दरअसल छठ पर्व पर अवकाश देने के बाद इगास पर्व पर भी छुट्टी की मांग उठ रही थी। अब जब सरकार ने छुट्टी दे दी है तो पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब इगास पर्व इतवार को पड़ रहा है तो छुट्टी देने का क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणाओं का लाभ इगास प्रेमियों को नहीं मिलेगा। वैसे हरीश रावत के बयान के बाद सीएम धामी ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया। अब ईगास की छुट्टी सोमवार को है। आगे पढ़िए