Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: यूं ही उत्तराखंड पर्यटकों (Kedarnath best spiritual destination) की पहली पसंद नहीं है। कुछ तो बात है यहां की धरती में जिस वजह से देश दुनिया के लोगों की जान इस छोटे से राज्य में बसती है। पर्यटकों के मनपसंद स्थल देवभूमि उत्तराखंड की बात ही अलग है। एडवेंचर से लेकर अध्यात्म तक ... यहां वो सब कुछ मिलेगा जिसकी हमको तलाश है। कुल मिला कर जो यहां आता है बस यहीं का हो जाता है, वापस लौटता है तो भी देवभूमि वापस आने के बहाने ढूंढता है। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड कितना शक्तिशाली है यह बात किसी से भी छिपी हुई नहीं है। साल के 12 महीने यहां पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। इसी कड़ी में उत्तराखंड ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उत्तराखंड ने तीन श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड हासिल किए हैं। जी हां, पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड ने बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन, बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन और बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन अवॉर्ड अर्जित किए। केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने पर्यटन मंत्री उत्तराखंड सतपाल महाराज को पुरस्कार प्रदान किए।