ज्योलीकोट के दांगड़ गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में खेल रही 5 साल की राखी को मार डाला

पांच वर्षीय राखी घर (Jyolikot Dangar Village Rakhi Leopard) के आंगन में खेल रही थी। तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया-
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Jyolikot Dangar Village Rakhi Leopard: Leopard attack on 5 year old girl in Dangad village of Jyolikot
Image: Leopard attack on 5 year old girl in Dangad village of Jyolikot

नैनीताल: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लोग नरभक्षी गुलदार के आतंक के साए में जी रहे हैं। बीते दिन ऋषिकेश की आबादी वाली कॉलोनी में गुलदार घूमता नजर आया तो वही अब एक दुखद खबर नैनीताल जिले से आई है। यहां चोपड़ा ज्योलीकोट (Jyolikot Dangar Village Rakhi Leopard) के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन अफसोस कि वह बच नहीं सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण डरे हुए हैं। उन्हें घर से बाहर निकलने में डर लगने लगा है। बच्चे भी घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना चोपड़ा गांव की है। यहां मोहन सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीती शाम मोहन सिंह की पांच वर्षीय बेटी राखी घर के आंगन में खेल रही थी।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में दर्दनाक हादसा..खाई में कार गिरने से दो भाइयों और भांजे की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। वह बच्ची को घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह बच्ची को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन बच्ची गंभीर रूप से घायल थी। उसकी सांसे टूटने लगीं। परिजन बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी ले गए, लेकिन अफसोस की तमाम प्रयासों के बाद भी बच्ची बच नहीं सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। आपको बता दें कि 2 महीने पहले भी क्षेत्र के आम पड़ाव गांव में एक बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। क्षेत्रवासी (Jyolikot Dangar Village Rakhi Leopard) वन विभाग से ग्रामीण इलाकों में गश्त बढ़ाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।