Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरदा (Trivendra Singh Rawat Harish Rawat Photo Viral) की एक तस्वीर में सियासी पारा बढ़ा दिया है। जी हां, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बीते रविवार को हरदा के साथ हुई मुलाकात चर्चाओं का विषय बनी हुई है और सियासी गलियारों में दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के मिलने को लेकर कई तरह की कानाफूसी भी हो रही है। चुनाव से ठीक पहले दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। अब ये फोटो वायकल होने के बाद कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बयान सामने आया है। मंत्री हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की मुलाकात पर तंज कसने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने दोनों नेताओं की तुलना फ्यूज बारूद से की है। हरक ने कहा कि इन मुलाकातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि फर्क इस बात से पड़ता है कि जनता क्या चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि त्रिवेंद्र व हरीश भाई आपस में मिले हैं, तो ये अच्छी बात है। मेरा भी मन हरीश भाई को मिलने को करता है। त्रिवेंद्र भाई तो थोड़ा कटे-कटे रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड एक छोटी सी बगिया है और इसमें सुंदर फूल खिले हैं। हरियाली बनी रहे, इसी के साथ हम सभी को आगे बढ़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले वायरल हो गई ये तस्वीर, सियासी गलियारों में हलचल