Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के नानकमत्ता में निर्माणाधीन बालिका इंटर कॉलेज के पास हाल ही में पानी से भरे गड्ढे में दस वर्षीय बालक का शव मिलने से कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि पानी के गड्ढे के पास बच्चों वाली साइकिल और बच्चे के कपड़े भी बरामद हुए। मृतक की शिनाख्त वार्ड नंबर 3 निवासी करन सिंह बिष्ट के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपने 10 वर्ष के मासूम इकलौते बेटे की मौत से परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है। हादसे का पता तब लगा जब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से संचालित होने वाले बालिका इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का चौकीदार शाम करीब पांच बजे चौकीदारी करने निर्माण भवन के पास पहुंचा।चौकीदार को निर्माणाधीन भवन के समीप बने गड्ढे के पास बच्चों की साइकिल, हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का अंडरवियर दिखा तो चौकीदार को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने आनन-फानन में गुरुद्वारे के लेखा अधिकारी सुखवंत सिंह भुल्लर तथा रंजीत सिंह ढिल्लों को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।