Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। उन्होंने हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलेगी। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने योग के प्रचार-प्रसार के लिए योगगुरु बाबा रामदेव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहीं से योग के प्रचार-प्रसार को एक नया आयाम मिला है। राष्ट्रपति विवि के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन भी करेंगे। शाम को वे ऋषिकेश में गंगा आरती में हिस्सा लेंगे। वे तीर्थनगरी ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन और धर्मनगरी हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परमार्थ निकेतन आने वाले दूसरे राष्ट्रपति होंगे। साल 1953-54 में देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के अभिनंदन का सौभाग्य परमार्थ निकेतन को मिला था। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। पुलिस प्रशासन ने रायवाला छावनी और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के बीच फ्लीट रिहर्सल की। देव संस्कृति यूनिवर्सिटी को जाने वाली सर्विस रोड को दुरुस्त किया गया है।