Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लिए तमिलनाडु से एक बड़ी खबर आई है। यहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को ले रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुल मिलाकर 9 लोग सवार थे। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान देने वाले हैं। रक्षामंत्री क्या बान देंगे, इस पर देशभर की निगाहें टिकी हैं। उधर न्यूज एजेंसी एएनआई और कुछ न्यूज चैनल्स के हवाले से बताया जा रहा है कि मौके से 4 शव बरामद किए गए हैं। 3 घायलों को वेलिंगटन आर्मी अस्पतला ले जाया गया है। मौके पर मलबा बुरी तरह से बिखरा पड़ा है। पूरा देश उस वक्त जनरल बिपिन रावत और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की सलामती की दुआ कर रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 9 लोग सवार थे। वहां से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें हेलिकॉप्टर को धू-धू करके जलते देखा जा सकता है।