Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को ले रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। अब जानकारी मिली है कि हेलीकॉप्टर में कुल मिलाकर 13 लोग सवार थे। बड़ी खबर ये है कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मौके पर मलबा बुरी तरह से बिखरा पड़ा है। पूरा देश उस वक्त जनरल बिपिन रावत और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की सलामती की दुआ कर रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 9 लोग सवार थे। वहां से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें हेलिकॉप्टर को धू-धू करके जलते देखा जा सकता है। बड़े नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोग सवार थे।