Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: देश के पहले सीडीएस General Bipin Rawat उत्तराखंड के पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लाक के सैंण गांव के मूल निवासी हैं। उनकी पत्नी मधुलिका रावत उत्तरकाशी जिले से हैं। जनरल बिपिन रावत थलसेना के प्रमुख रहे और रिटायरमेंट से 1 दिन पहले उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया गया। इस बीच तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को ले रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। उनके स्वास्थ्य को लेकर देश भर में दुआओं का दौर जारी है। उधर गढ़वाल के धारी देवी मंदिर में जनरल बिपिन रावत के स्वास्थ्य को लेकर पूजा अर्चना हो रही है। हर कोई उनके स्वस्थ रहने की कामना कर रहा है। उधर एक बड़ी खबर मिली है कि सरकार द्वारा इस हादसे को लेकर संसद में बयान जारी किया जाएगा। खबर है कि सरकार इस हादसे को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और तमाम पड़ताल के बाद ही संसद में बयान जारी होगा।