उत्तराखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर, नहीं रहे जनरल बिपिन रावत..पत्नी का भी निधन

CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur बड़ी खबर आ रही है कि हादसे में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन हो गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur: CDS Bipin Rawat passed away in Helicopter Crash kannur
Image: CDS Bipin Rawat passed away in Helicopter Crash kannur

देहरादून: तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। अब देश के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत अब हमारे बीच नहीं रहे। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने सर्जिकल स्ट्राइक, डोकलाम, जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया में अहम भूमिका निभाई थी। पौड़ी गढ़वाल के सपूत जनरल बिपिन रावत के लिए देश दुआएं कर रहा था लेकिन ये दुआएं भी काम न आई। जनरल बिपिन रावत ने 8 दिसंबर को आखिरी सांस ले ली। जहां हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां मौके पर मलबा बुरी तरह से बिखरा पड़ा है। हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोग सवार थे। खबर है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इसके बाद वो दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान एयरफोर्स का एमआई17-वी5 हेलिकॉप्टर नीलगिरी के जंगलों में क्रैश कर गया।

  • लेक्चर के लिए जा रहे थे जनरल रावत

    CDS Bipin Rawat passed away in Helicopter Crash kannur
    Pic: 1/ 2
    Image: CDS Bipin Rawat passed away in Helicopter Crash kannur

    जानकारी के मुताबिक सीडीएस बिपिन रावत का स्टाफ कॉलेज वैंलिगटन में 2:45 बजे एक लेक्चर था. वह दिल्ली से सूलूर फिक्स्ड विंग से गए थे।

  • दर्दनाक हादसे में निधन

    CDS Bipin Rawat passed away in Helicopter Crash kannur
    Pic: 2/ 2
    Image: CDS Bipin Rawat passed away in Helicopter Crash kannur

    सूलूर से वैलिंगटन की दूरी 53 किलोमीटर थी. वहीं कुन्नूर से वैलिंगटन की दूरी सिर्फ तीन किलोमीटर थी और लैंडिंग से पहले ही हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया.