नमन: जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत, साथ में ली जीने मरने की कसमें..साथ में ही चले गए

कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ उसकी पत्नी होता है। ये ही Madhulika Rawat ने जीवन भर किया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Bipin Rawat Madhulika Rawat: Madhulika Rawat wife of General Bipin Rawat
Image: Madhulika Rawat wife of General Bipin Rawat

देहरादून: जनरल Bipin Rawat की पत्नी Madhulika Rawat..सैनिकों की पत्नियों को सम्मान दिलाने की बात हो, या फिर किसी शहीद की वीरांगना को उसका हक दिलाने की बात हो, चाहे फिर पहाड़ में अपने गांव आकर अपना घर बनाना हो या फिर हर मुश्किल में पति का साथ देना हो। Madhulika Rawat ने हर परिस्थिति में देश की वीरांगनाओं और अपने पति का साथ दिया। कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ उसकी पत्नी होता है। ये ही मधुलिका रावत ने जीवन भर किया। मधुलिका रावत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की। 2016 में जब जनरल रावत आर्मी चीफ बने तो मधुलिका को आर्मी वुमन वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। ये वक्त मधुलिका रावत के जीवन में लाइफ चेंजिंग जैसा आया। उस दौरान उन्होंने कैंसर पीड़ितों की सहायता की और कई तरह के सामाजिक काम किए।

  • Madhulika Rawat और Bipin Rawat की दो बेटियां

    Madhulika Rawat wife of General Bipin Rawat
    Pic: 1/ 2
    Image: Madhulika Rawat wife of General Bipin Rawat

    जनरल बिपिन रावत की दो बेटियां हैं। जिनमें एक बेटी का नाम कृतिका रावत और दूसरी का तारिणी है। सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत का मायका मध्य प्रदेश में शहडोल के सोहागपुर में है। वहां उनका परिवार घटना की जानकारी के बाद स्तब्ध है.

  • Madhulika Rawat ने हमेशा दिया पति का साथ

    Madhulika Rawat wife of General Bipin Rawat
    Pic: 2/ 2
    Image: Madhulika Rawat wife of General Bipin Rawat

    सैनिकों की पत्नियों को सशक्त बनाने का काम हो, उन्हें सिलाई, बुनाई सिखाने का काम हो, बैग बनाने के साथ-साथ ब्यूटीशियन कोर्स करवाने का काम हो। मधुलिका रावत का मूल लक्ष्य सैनिकों की पत्नी को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना था। वो पति CDS जनरल बिपिन रावत के साथ कुन्नूर के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज जा रहे थीं। तभी उनका हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया।