Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को ले रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। अब देश के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत अब हमारे बीच नहीं रहे। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने सर्जिकल स्ट्राइक, डोकलाम, जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया में अहम भूमिका निभाई थी। पौड़ी गढ़वाल के सपूत जनरल बिपिन रावत के लिए देश दुआएं कर रहा था लेकिन ये दुआएं भी काम न आई। जनरल बिपिन रावत ने 8 दिसंबर को आखिरी सांस ले ली। जहां हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां मौके पर मलबा बुरी तरह से बिखरा पड़ा है। आगे देखिए कि देश की बड़ी हस्तियों ने किस तरह जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी।