Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: CDS General Bipin Rawat के रूप में देश ने अपना जांबाज योद्धा खो दिया। देश के हर नागरिक की आंख नम है। इस दुखद घटना पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि जनरल बिपिन रावत अब हमारे बीच नहीं रहे। बीते दिन तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ हेलिकॉप्टर में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। जीवन सचमुच अनिश्चित है। समय और जीवन दोनों ही अपनी रफ्तार के साथ चलते रहेंगे, लेकिन जरा उन दो बेटियों के बारे में सोचिए, जिनके सिर से एक ही पल में माता-पिता का साया उठ गया। हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत दोनों का निधन हो गया। सीडीएस रावत की दो बेटियां हैं, जिन्होंने एक साथ अपने माता-पिता दोनों को खो दिया। जनरल बिपिन रावत की बड़ी बेटी का नाम कीर्तिका रावत है। कीर्तिका की शादी हो चुकी है और फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं। दूसरी बेटी का नाम तारिणी है। तारिणी दिल्ली हाईकोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही हैं।
यह भी पढ़ें - CDS बिपिन रावत का चॉपर क्रैश: हादसे से कुछ सेकंड पहले का वीडियो देखिए, ब्लैक बॉक्स भी मिला